हरनूर पन्नू ने 150 और रिधम ने खेली नाबाद 125 रनों की पारी – Jalandhar News

हरनूर पन्नू ने 150 और रिधम ने खेली नाबाद 125 रनों की पारी – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के सेंट सोल्जर कैंपस ग्राउंड पर कटोच शील्ड ट्रॉफी के मैच नंबर 38 (ग्रुप-सी, लीग चरण) में जालंधर बनाम पठानकोट मुकाबला ड्रॉ रहा। पठानकोट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 59.1 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। गोविंद शर्मा ने 69 रन बनाए, जबकि अंशुमान सोहल ने 18 और कृष्णा शर्मा ने 12 रन जोड़े। जालंधर की ओर से कार्तिक चड्ढा ने 4, प्रेरीत दत्ता ने 3 और विक्रांत राणा ने 2 विकेट लिए। जवाब में जालंधर ने 45.4 ओवर में 309 रन बनाकर पारी घोषित की और 122 रन की बढ़त हासिल की। हरनूर पन्नू ने 150 रन और रिधम सत्यवान ने नाबाद 125 रन की पारी खेली; क्रिश भगत 13 रन बनाकर नाबाद रहे। पठानकोट की दूसरी पारी 37.5 ओवर में 132/8 पर समाप्त हुई। कुंवर एच. कुकरेजा ने 5 विकेट लिए। आधिकारिक रूप से अंपायर तरुण पासी और अमनदीप सिंह रहे, जबकि मैच रेफरी अजीत पाल सिंह थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *