लुधियाना में 3 साल की मासूम के साथ मां लापता: सास अस्पताल गई थी, पीछे से संदिग्ध हालात में गायब हुई बहू; CCTV खंगाल रही पुलिस – Ludhiana News

लुधियाना में 3 साल की मासूम के साथ मां लापता:  सास अस्पताल गई थी, पीछे से संदिग्ध हालात में गायब हुई बहू; CCTV खंगाल रही पुलिस – Ludhiana News




लुधियाना शहर के हैबोवाल थाना के गगन विहार इलाके से एक विवाहिता अपनी 3 साल की मासूम बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के वक्त महिला की सास अस्पताल में इलाज के लिए गई हुई थी। पिछले तीन दिनों से मां-बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सास की शिकायत पर हैबोवाल थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। अस्पताल से लौटी सास, तो घर से गायब मिली बहू-पोती गगन विहार की गली नंबर 2 की रहने वाली 41 वर्षीय शिकायतकर्ता सुमन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी और शरीर में प्लेटलेट्स (सेल) कम हो गए थे। इसी के चलते 27 जून की सुबह करीब 9 बजे वह अस्पताल गई थी। जब वह रात को घर लौटी, तो देखा कि उसकी बहू ममता और 3 साल की पोती घर पर नहीं थीं। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 5 साल पहले हुई थी शादी, सास ने जताई अपहरण की आशंका सुमन ने बताया कि ममता की शादी करीब 5 साल पहले उसके बेटे के साथ हुई थी। उसका बेटा पेंटर का काम करता है। सास सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उनकी बहू और पोती को अवैध रूप से बंधक बना लिया है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, मर्जी से जाने का भी शक मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। इलाके और रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि महिला की लोकेशन को ट्रेस किया जा सके।
जांच अधिकारी के मुताबिक, अब तक की पूछताछ में परिवार की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या विवाद की बात सामने नहीं आई है और न ही परिवार ने सीधे तौर पर किसी पर शक जताया है। पुलिस का मानना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला अपनी मर्जी से कहीं गई है। हालांकि, असली वजह उनके मिलने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *