विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी: मोगा में गुरुग्राम के दो लोगों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच – Moga News

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी:  मोगा में गुरुग्राम के दो लोगों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच – Moga News




मोगा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में गुरुग्राम निवासी दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, मोगा के गोबिंदगढ़ बस्ती निवासी अमित पतला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह गुरुग्राम स्थित कंपनी एम/एस वाइज इंटेक्स (M/S Vise Intex) के साथ टिकट बुकिंग और विदेश भेजने से संबंधित कार्यों में लेनदेन करता था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंपनी की ओर उसके 22 लाख रुपए बकाया थे, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद यह राशि वापस नहीं की गई। उसने आरोप लगाया कि कंपनी संचालकों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित डीएलएफ क्षेत्र के कुरानिया अपार्टमेंट निवासी संदीप चौधरी और मलाइका चौधरी के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर जगविंदर सिंह कर रहे हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *