गुरदासपुर की भजन संध्या में पहुंचे केजरीवाल: लव-कुश और माता जानकी मंदिर का किया ऐलान; राम मंदिर चढ़ावे पर सरकार को घेरा – Gurdaspur News

गुरदासपुर की भजन संध्या में पहुंचे केजरीवाल:  लव-कुश और माता जानकी मंदिर का किया ऐलान; राम मंदिर चढ़ावे पर सरकार को घेरा – Gurdaspur News




पंजाब के गुरदासपुर में एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम में श्रद्धा और संगीत का अनूठा महासंगम देखने को मिला। भजन गायक हंसराज रघुवंशी इस दिव्य संध्या का मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने मंच पर आते ही अपने मशहूर भजन ‘ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने…’ से पूरे पंडाल को शिवमय कर दिया। जिस पर श्रद्धालु नाचने लगे। इसके बाद रघुवंशी ने भजनों की श्रृंखला पेश कर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी पोस्ट की है। वहीं उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे के मामले को लेकर भी एक पोस्ट शेयर की। लव-कुश और माता जानकी का बनेगा भव्य मंदिर इस मौके पर अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि तीर्थ के बगल में लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने तीर्थ यात्रा शुरू की है और भगवान श्रीराम जी की रामायण पंजाब के हर जिले में दिखाई जाएगी। राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार को घेरा अरविंद केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा- बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का बहिष्कार किया। मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से चंदा चोरों के साथ खड़ी है। कई चंदा चोर तो सरकार का हिस्सा हैं। सरकार उन्हें बचाने में लगी है। अब पूरे देश को चंदा चोरों और उनके सहयोगियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा। अधूरे प्रबंधों के कारण लोगों को हुई परेशानी कार्यक्रम में बदइंतजामी और खराब प्रबंधों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धार्मिक समागम में उमड़ी भीड़ के सामने प्रबंधकों के सारे प्रबंध फेल साबित हुए। वीआईपी कल्चर और बड़े-बड़े दावों के बीच आम जनता को एंट्री से लेकर बैठने तक के लिए अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *