वाल्मीकि तीर्थ ‘कार सेवा’ पर अहम बैठक: जालंधर में पंजाब के धार्मिक प्रचारक और नेता जुटे, कार सेवा और विकास कार्यों पर चर्चा – Jalandhar News
भगवान वाल्मीकि तीर्थ की कार सेवा एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को जालंधर के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे धार्मिक प्रचारकों, कौमी नेताओं, समाजसेवियों और प्रसिद्ध गायकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान भगवान वाल्मीकि तीर्थ के विकास कार्यों और कार सेवा को बिना किसी बाधा के निरंतर जारी रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग को आवश्यक बताया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान वाल्मीकि तीर्थ का विकास पूरे समाज की आस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए सभी संतों, धार्मिक प्रचारकों, सामाजिक संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों को एकजुट होकर इस पवित्र कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज की एकता और सामूहिक प्रयासों से तीर्थ के विकास कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कार सेवा और अन्य विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए और सभी कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ते रहें।
Source link

