अबोहर में महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: चिट्टा बरामद; पति के फरार होने के बाद संभाला नेटवर्क, केस दर्ज – Abohar News

अबोहर में महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:  चिट्टा बरामद; पति के फरार होने के बाद संभाला नेटवर्क, केस दर्ज – Abohar News




अबोहर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सिटी-1 पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी हरीश कुमार और थाना सिटी-1 के प्रभारी मनिंदर कुमार ने बताया कि सहायक थानेदार मोहन लाल शनिवार देर शाम सीड फार्म पक्का के निकट क्षेत्रीय खोज केंद्र के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीड फार्म की ओर से एक बाइक पर आ रहे दो युवकों ने पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास किया। युवकों को रोककर तलाशी ली पुलिस को शक होने पर उन्होंने युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पकड़े गए इन दो आरोपियों की पहचान चंचल पुत्र करनैल सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर गली नंबर-7 और गगनदीप उर्फ गग्गू पुत्र गुरजंट सिंह निवासी ढाणी सीड फार्म के रूप में हुई है। लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़ा हुआ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि चंचल लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़ा हुआ है और पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। उसने यह काम अपने भाई कंवलजीत के लिए शुरू किया था, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह खुद ड्राइवर होने के साथ नशे का आदी बताया गया है। शनिवार को भी चंचल अपने भाई के लिए चिट्टा लेने गगनदीप के पास गया था, जहां दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गगनदीप के खिलाफ पहला मामला दर्ज पुलिस के मुताबिक कंवलजीत पर लड़ाई-झगड़े, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। वहीं चंचल पर भी चोरी, नशा तस्करी तथा एक युवक को अधिक नशा देने से मौत होने के मामले सहित कई केस दर्ज हैं। गगनदीप के खिलाफ यह पहला मामला दर्ज हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया गया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पति के फरार होने के बाद महिला ने संभाला तस्करी का नेटवर्क उधर थाना नंबर-2 पुलिस ने शनिवार शाम आलमगढ़ बाईपास के निकट एक महिला को 1 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। सहायक थानेदार बलविंदर सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और हाथ में पकड़ी वस्तु फेंककर वहां से निकलने लगी। पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 1 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रीना रानी पत्नी भूपेंद्र सिंह उर्फ भिंदा के रूप में हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चोरी और चिट्टा बेचने के छह मामले दर्ज पुलिस के अनुसार रीना का पति कथित नशा तस्कर है, जिस पर चोरी और चिट्टा बेचने के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि पति के फरार रहने के दौरान रीना ने कथित तौर पर नशा बेचने का काम संभाल लिया था। शनिवार को भी वह किसी को चिट्टा सप्लाई करने जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *