अबोहर में दिनदहाड़े युवक से कापे की नोक पर लूट: 10 हजार रुपए और मोबाइल छीनकर 2 बदमाश फरार – Abohar News

अबोहर में दिनदहाड़े युवक से कापे की नोक पर लूट:  10 हजार रुपए और मोबाइल छीनकर 2 बदमाश फरार – Abohar News




अबोहर में दिनदहाड़े एक युवक से कापे की नोक पर 10 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिया गया। यह घटना नई आबादी क्षेत्र में स्टील ओवरब्रिज के नीचे दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब पीड़ित हर्ष स्वामी दुकान से घर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी तक फरार हैं। पीड़ित हर्ष स्वामी (पुत्र अनुदत्त स्वामी, निवासी गली नंबर 15, छोटी पौड़ी, नई आबादी) शहर की एक दुकान में नौकरी करता है। उसने सिटी-2 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुकान से घर लौट रहा था और उसके पास वेतन के रूप में मिले करीब 10 हजार रुपए मौजूद थे। झाड़ियों से निकल आए 2 युवक हर्ष के अनुसार, जब वह नई आबादी जाने वाले स्टील ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा, तो झाड़ियों में छिपे दो युवक अचानक उसके सामने आ गए। दोनों के हाथों में तेजधार कापे थे। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और उसकी जेब में रखी नकदी तथा रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी जेपी पार्क की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। हर्ष ने तुरंत सिटी-2 थाना पुलिस को घटना की सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और सुनसान क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *