नशे के संदिग्धों ने पुलिस टीम पर हमला किया: संगरूर में चेकिंग के दौरान की मारपीट, मां और दो सगे भाइयों पर केस दर्ज – Barnala News
संगरूर जिले के थाना छाजली के अंतर्गत आने वाले गोविंदगढ़ गांव में रूटीन गश्त पर निकली पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों ने डंडों से हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारी सुखदेव सिंह के अनुसार, जब उनकी टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तो उन्हें गली में खड़े दो युवकों पर नशा तस्करी का संदेह हुआ। पुलिस ने जैसे ही उनकी तलाशी लेने का प्रयास किया, आरोपियों ने अचानक डंडों से पुलिस टीम पर वार करना शुरू कर दिया। पुलिस तलाश में घर में घुसी तो वहां भी किया हमला हमला करने के बाद दोनों आरोपी भागकर अपने घर में घुस गए। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया, तो आरोपियों ने घर के भीतर भी हमला जारी रखा। इस दौरान आरोपियों की मां ने भी बीच-बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डाली और आरोपियों का साथ दिया। दो आरोपी गिरफ्तार, मां फरार पुलिस ने हमला करने वाले दोनों सगे भाइयों, विनोद कुमार और प्रमोद कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उनकी मां सुमिता रानी मौके से फरार होने में कामयाब रही। पुलिस ने सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश सहित आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link

