पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: फरीदकोट में शादी समारोह से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक – Mohali News
ट्रक से टकराने के बाद बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर जोड़ियां नहरों के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक कोटकपूरा से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक खराब ट्र
.
मृतकों की पहचान डोगर बस्ती निवासी नवजोत सिंह (30),रवि (28) और जसविंदर जस्स (24) के रूप में हुई। तीनों दोस्त थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक नवजोत के चाचा रणजीत सिंह ने बताया कि सड़क के बीचों-बीचखराब ट्रक खड़ा था, लेकिन चालक ने न तो उसके इंडिकेटर चालू किए थे और न ही पीछे कोई चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रात के अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

