पंजाब ने 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में जीता सिल्वर – Jalandhar News

पंजाब ने 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में जीता सिल्वर – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर भुवनेश्वर (ओडिशा) में चल रही सीनियर नेशनल इंटरस्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंजाब एथलेटिक्स टीम ने 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। टीम में माया, कुलवीर राम, जशनप्रीत सिंह और रमणदीप कौर शामिल रहे, जिन्होंने तालमेल और गति के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। कोच सरबजीत सिंह (हैपी) ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार तैयारी के कारण यह परिणाम संभव हुआ। उन्होंने कहा कि टीम ने प्रशिक्षण सत्रों में तय रणनीति के अनुसार दौड़ पूरी की। इस मौके पर पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवीर सिंह और जनरल सचिव प्रेम सिंह ने खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ को बधाई दी। पंजाब खेल विभाग के अधिकारियों, निदेशक साहब, उप निदेशक और विशेष सचिव खेलों की ओर से भी टीम को शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि रशदीप कौर पहले ही कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस प्रदर्शन के लिए कोच हरनेक सिंह को भी बधाइयां मिल रही हैं। रमणदीप कौर की तैयारी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि बाकी तीन खिलाड़ी सरबजीत सिंह हैपी के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *