फैशन शो और नाटी पर जमकर झूमे स्टूडेंट – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर शाहपुर स्थित सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विद्यार्थियों के लिए होस्टल नाइट फेयरवेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास जीवन से जुड़ी यादों, आपसी सहयोग और रचनात्मक गतिविधियों को केंद्र में रखते हुए सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत की गई। परिसर में फैशन शो, पारंपरिक भांगड़ा व नाटी नृत्य, बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुतियां, गायन और ओपन माइक सत्र आयोजित हुए, जिनमें विद्यार्थियों ने भाग लिया।मुख्य अतिथियों के रूप में सरदारनी परमिंदर कौर (सह-अध यक्ष), हरप्रीत सिंह (उपाध्यक्ष), एडवोकेट मंजिंदर कौर (सह-उपा ्यक्ष), डॉ. जयाशिष सेठी (निदेशक कैंपस), डॉ. संग्राम सिंह (निदेशक शैक्षणिक संचालन), डॉ. नितन अरोड़ा (निदेशक सीसीपीसी) और डॉ. अर्जन सिंह (डीन–छात्र कल्याण एवं होस्टल वार्डन) उपस्थित रहे। फैशन शो को संध्या का मुख्य आकर्षण बताया गया। अमन कौर और दावर राशिद को स्टाइल आइकन, फाजिल रमजान सोफी को स्टाइल किंग, परमीत कौर को मिस शो स्टॉपर और मोहम्मद अजमल खान को मिस्टर शो स्टॉपर चुना गया। खेलिना थोकचोम को ब्यूटी विद ग्रेस तथा अमोम अंजली देवी को स्पॉट लाइट चैंपियन सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के आभार प्रदर्शन और विदाई सत्र के साथ हुआ।
Source link

