पीएसईबी ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं में दाखिले शुरू – Jalandhar News
जालंधर | पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ओपन स्कूल के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में दाखिले शुरू कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक बिना किसी लेट फीस के दाखिला ले सकते हैं। 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक 1
.
इच्छुक विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मान्यता प्राप्त ओपन स्कूलों की सूची देखकर, बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों की मदद से या सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले और फीस जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा तय की गई प्रवेश और परीक्षा फीस के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। प्रवेश से जुड़ी पूरी जानकारी, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

