अमृतसर में आज ‘AAP’ की बड़ी बैठक: श्री अकाल तख्त पर विधायकों और मंत्रियों की पेशी से पहले केजरीवाल-CM मान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस – Amritsar News

अमृतसर में आज ‘AAP’ की बड़ी बैठक:  श्री अकाल तख्त पर विधायकों और मंत्रियों की पेशी से पहले केजरीवाल-CM मान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस – Amritsar News




अमृतसर में आज आम आदमी पार्टी की अहम बैठक होने जा रही है। श्री अकाल तख्त साहिब में 29 जून को प्रस्तावित पेशी से पहले बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते कल से ही अमृतसर में मौजूद हैं। 11:30 बजे मान-केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी को लेकर पार्टी अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने आम आदमी पार्टी के सिख विधायकों और मंत्रियों को 29 जून को पेश होने के लिए पत्र भेजा है। हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान को कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें बुलावा मिलता है तो वे जरूर पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के अधिकांश सिख विधायक इस संवेदनशील मामले में किसी विवाद से बचते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के बुलावे का सम्मान करने के पक्ष में हैं। बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी नजरें वहीं, दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान सुल्तानविंड रोड पर बने नए ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद उनके मीडिया से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। अब सभी की नजरें अमृतसर में होने वाली इस बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां से आम आदमी पार्टी की आगे की रणनीति साफ हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *