मोगा पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई: 7 दिन में 33 केस, 46 आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन, गोलियां और अवैध शराब बरामद – Moga News

मोगा पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई:  7 दिन में 33 केस, 46 आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन, गोलियां और अवैध शराब बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने 20 से 26 जून, 2024 तक चलाए गए नशा विरोधी अभियानों के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि इस दौरान कुल 33 मामले दर्ज कर 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 0.604 ग्राम हेरोइन, 2580 नशीली गोलियां और 12,940 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 6 मामले दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1515.750 लीटर अवैध शराब जब्त की। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान में आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और चार राउंड बरामद हुए। इसी अवधि में तीन घोषित अपराधियों (पी.ओ.) को भी गिरफ्तार किया गया। लूट और चोरी की वारदातों में शामिल 10 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। इनके कब्जे से दो कृपाण, एक लोहे का खंडा, एक डंडा, एक मोबाइल फोन, चोरी के दो मोटरसाइकिल, 17 किलोग्राम तांबे की तार और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए। SSP ने आम जनता से नशा विरोधी अभियान में सहयोग करने की अपील की एसएसपी चाहल ने आम जनता से नशा विरोधी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नशों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें और संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न गजटेड अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गांवों और शहरों में आम जनता के साथ कुल 52 सेमिनार और बैठकें आयोजित की गईं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशों के खतरों के प्रति जागरूक करना और लोगों को नशा तस्करों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि नशे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। एसएसपी ने जोर देकर कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास जारी रहेंगे और इस लड़ाई को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *