आदमपुर के आप के हल्का इंचार्ज ने बीजेपी की ज्वॉाइन: चंडीगढ में बीजेपी का दामन थामा, 2022 में आदमपुर से आप से लिए लड़े थे चुनाव – Jalandhar News
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और जालंधर जिले की 2022 मेे आदमपुर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी जीत लाल भट्टी ने अपनी पुरानी पार्टी को अलविदा कहकर चंडीगढ में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी बदलने की इस घटना ने आदमपुर और पूरे जालंधर जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। जीत लाल भट्टी को क्षेत्र में एक मजबूत सामाजिक कार्यकर्ता और जमीनी पकड़ रखने वाले नेता के रूप में जाना जाता है, ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना आगामी चुनावों के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा सियासी उलटफेर माना जा रहा है।
2022 में आप से लड़े विधानसभा चुनाव जीत लाल भट्टी लंबे समय से आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जमीन पर मजबूत करने में जुटे हुए थे। वह आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ के टिकट पर 2022में चुनाव भी लड़ चुके हैं। क्षेत्र के दलित, पिछड़े और गरीब तबके के उत्थान के लिए लगातार आवाज उठाने के कारण उनकी जनता के बीच एक साफ-सुथरी और जुझारू नेता की छवि बनी हुई है। चुनाव आयोग के हलफनामों के अनुसार, स्नातक (प्रोफेशनल) डिग्री धारक भट्टी सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर जनता से सीधे जुड़े रहते हैं।
आप के हल्का इंचार्ज ने बीजेपी ज्वॉइन किया जीत लाल भट्टी के आदमपुर के आप के हल्का इंचार्ज भी थे इसके बाद आज वो बीजेपी ज्वॉइन कर लिया है। इस कदम के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी के लिए आदमपुर में इस खालीपन को भरना एक बड़ी चुनौती होगी। सोशल मीडिया पर भी उनके इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा उन्हें क्या नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपती है और आदमपुर की राजनीति किस करवट बैठती है।
Source link

