फाजिल्का में मजदूरी पर गए परिवार के घर चोरी: महिला समेत 3 लोग काबू, ग्रामीणों ने पीटा; गेहूं-राशन वापस कराया – Fazilka News
फाजिल्का के गांव नया सलेमशाह में चोरी के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने एक गरीब परिवार के घर में घुसकर गेहूं, राशन, बर्तन और नकदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों को काबू कर उनकी पिटाई कर दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। परिवार के सदस्य धान की रोपाई के लिए मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गए और वहां रखा गेहूं, बर्तन, राशन तथा करीब तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने की पिटाई सरपंच के अनुसार, यह राशि परिवार ने धान की रोपाई के दौरान मेहनत करके जुटाई थी। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने आरोपियों की तलाश शुरू की और महिला सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी डंडों से पिटाई की। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए लोग नशा करने और बेचने के आदी हैं। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद आरोपियों ने चोरी किया गया गेहूं, राशन और अन्य सामान वापस कर दिया, जबकि नकदी अभी वापस नहीं मिली है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
Source link

