हजूर साहिब एक्ट के लिए बनेगी कमेटी: पंजाब BJP प्रधान के हस्तक्षेप से टला विवाद, CM फडणवीस का फैसला- राय लेकर करेंगे बिल पेश – Ludhiana News
महाराष्ट्र के तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब के प्रबंधन से जुड़ा विवाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मध्यस्थता के बाद टल गया। अब विवादित ‘हजूर साहिब बिल, 2026’ को लेकर एक सकारात्मक अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार इस बिल को विधानसभा में पेश करने से पहले सिख विद्वानों से राय लेगी। महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के आग्रह पर लिया है। केवल सिंह ढिल्लों ने इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से बातचीत की और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केवल सिंह ढिल्लों को आश्वासन दिया है कि प्रस्तावित विधेयक को विधानसभा में पेश करने से पहले सिख विद्वानों, जत्थेबंदियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष समिति भी गठित की जाएगी केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री हजूर साहिब सिखों की भावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण तख्त है, इसलिए वहां से जुड़े किसी भी कार्य में सिख समुदाय की राय लेना आवश्यक है। भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने क्या कहा, जानिए.. क्या है हजूर साहिब बिल, 2026, सिखों का विरोध क्यों, जानिए…
Source link

