ड्रोन-ड्रॉपिंग और नशा-तस्करी रोकने के लिए पंजाब पुलिस का नाइट-ऑपरेशन: सीमावर्ती इलाकों में हाई-टेक कैमरों से रखी जाएगी कड़ी नजर – Amritsar News

ड्रोन-ड्रॉपिंग और नशा-तस्करी रोकने के लिए पंजाब पुलिस का नाइट-ऑपरेशन:  सीमावर्ती इलाकों में हाई-टेक कैमरों से रखी जाएगी कड़ी नजर – Amritsar News




पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हो रही ड्रोन ड्रॉपिंग, नशा तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग पर लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल के नेतृत्व में सीमावर्ती जिलों में विशेष नाइट ऑपरेशन और तड़के सर्च अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार जिन इलाकों में ड्रोन ड्रॉपिंग और नशे से जुड़े मामलों की संख्या अधिक है, वहां रात के समय विशेष नाकाबंदी की जाएगी। इसके साथ ही सुबह चार बजे के बाद खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाएगी। अमृतसर देहात के संवेदनशील गांवों में सुरक्षा और निगरानी कड़ी अमृतसर देहात के घरिंडा, लोपोके, अजनाला और सीमा से सटे अन्य संवेदनशील गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इन इलाकों में नए सीसीटीवी कैमरे, हाई-टेक निगरानी सिस्टम और लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि ड्रोन की गतिविधियों और संदिग्ध हलचल पर हर समय नजर रखी जा सके। इस अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटरों, नशा तस्करी से जुड़े संदिग्धों और आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों का सत्यापन किया जाएगा। उनके घरों की तलाशी लेने के साथ-साथ मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच होगी। यदि कोई चोरी का वाहन या बिना वैध कागजात के पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीमावर्ती जिलों में हर हफ्ते चलेंगे विशेष और अचानक अभियान पुलिस का कहना है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले नशीले पदार्थ और हथियार अक्सर चोरी के वाहनों या बिना पंजीकरण वाले साधनों से आगे पहुंचाए जाते हैं। इसी वजह से इस बार वाहनों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। अमृतसर देहात, गुरदासपुर, बटाला और पठानकोट सहित सभी सीमावर्ती जिलों में हर सप्ताह विशेष अभियान और अचानक चेकिंग जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य ड्रोन ड्रॉपिंग, नशा तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग पर पूरी तरह रोक लगाकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *