पंजाब के टूरिस्ट का मनाली में ₹3500 का चालान: सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेना महंगा पड़ा, वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई – Manali News

पंजाब के टूरिस्ट का मनाली में ₹3500 का चालान:  सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेना महंगा पड़ा, वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई – Manali News




मनाली में पंजाब के एक टूरिस्ट को चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। मनाली पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर टूरिस्ट व्हीकल का 3500 रुपए का चालान किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनाली-पतलीकूहल मार्ग के बीच 15 मील के पास एक टूरिस्ट गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी ले रहा था। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार दोपहर का है, जबकि पुलिस ने शाम करीब छह बजे वाहन का ऑनलाइन चालान काटा। पंजाब के फाजिल्का निवासी राहुल की गाड़ी का चालान डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वाहन नंबर PB-15-Z-0878 के मालिक राहुल सोनी की गाड़ी का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है। राहुल सोनी पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर, छोटी पौड़ी स्ट्रीट नंबर-15 के निवासी हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें: DSP डीएसपी शर्मा ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आजकल कई पर्यटक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर वीडियो और रील बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग सुरक्षा नियमों और कानूनी प्रावधानों की अनदेखी करते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। उन्होंने सभी पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। पहाड़ों पर आए दिन इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे बता दें कि मंडी-मनाली और रोहतांग मार्ग पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें कुछ पर्यटक सनरूफ और गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आते हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *