NRI का दावा- बेअदबी वाला VIDEO स्वाति मालीवाल ने भेजा: पंजाब CM की कथित वीडियो मैंने रिकॉर्ड नहीं की, लैब रिपोर्ट में मास्क क्यों नहीं आया – Ludhiana News
NRI जगमन समरा और सीएम भगवंत मान और इनसेट में स्वाति मालीवाल की फोटो।
सिख गुरूओं पर शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर CM भगवंत मान ने कहा कि ये मास्क पहनाकर बनाया गया है। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि जल्द इसके पीछे के सभी किरदारों का खुलासा करेंगे। उन्होंने वीडियो जारी करने वाले NRI जगमन समरा के हाथ मे
.
इसको लेकर अब NRI समरा ने 2 वीडियो और एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जवाब दिया है। समरा ने कहा कि अगर वीडियो में मास्क पहना है तो फिर यह बात पहले क्यों नहीं कही। अकाल तख्त साहिब और इनकी खुद की जांच में मास्क क्यों नहीं आया। समरा ने कहा कि ये वीडियो मैंने नहीं बनाया बल्कि पूर्व AAP नेता स्वाति मालीवाल ने उसे भेजा था। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने यह वीडियो शेयर किए हैं। हालांकि दैनिक भास्कर समरा के किए किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता।
वहीं अकाली दल ने दावा किया कि इस वीडियो को लेकर CM भगवंत मान अब तक 5 तरह की बातें कह चुके हैं। वहीं जो वीडियो CM ने गुरुवार को दिखाया, वह बेअदबी वाला है ही नहीं, जिसमें सिख गुरूओं की फोटो पर शराब के छींटे मारे गए और जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो पर आपत्तिजनक हरकत की गई।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि व्यक्ति ने उनका मास्क लगाकर वीडियो बनाया।
CM मान के दावे पर समरा ने क्या-क्या कहा:-
मास्क की थ्योरी झूठी, पहले क्यों नहीं बताया जगमन समरा ने फेसबुक पर वीडियो जारी करके कहा कि अब मास्क की थ्योरी आ गई है। ये बात अकाल तख्त में साफ कर देते और उन्हें दिखा देते। जब श्री अकाल तख्त ने वीडियो की जांच करवाई तब भी मास्क वाली बात नहीं आई। उसके बाद इन्होंने जांच करवाई तब भी मास्क वाली बात सामने नहीं आई। उसके बाद इन्होंने हरियाणा से बनवाई फर्जी वाली, उसमें भी मास्क की बात न हीं आई। यह 2014 की बनी है। मैंने स्पष्ट कर दिया था कि यह मैंने नहीं बनाई। न ही मैंने रिकार्ड की है। महिला वाली वो मैं मान गया।
समरा ने आगे कहा- यह 2014 में बनी है। मेरे पास वो मास्क था। क्या मैं तब से ऐसा दिखता था। मैंने क्या तब से क्या यह मास्क संभालकर रखा है। जो मैं अब लोगों को दिखा रहा हूं कि खुलासे कर दो। न मैंने अकाली दल से कुछ लेना, न मैंने एमपी एमएलए बनना है और न 100 करोड़ लेना। न मैंने इनसे कुछ लेना। ये बता दें मैंने इनसे कब 100 करोड़ रुपए मांगे। मैंने इनको क्या ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेल तो तब होता कि मैं इनसे पैसे लूं या सीट मांगू तो वो ब्लैकमेल हो।
समरा ने कहा- कल को ये पैसे देकर बता देंगे कि यहां बनी है वीडियो। होटलों के कमरे एक जैसे किसी के नहीं होते। ये उस होटल को क्लेरिटन कह रहे हैं, यह रमाडा का होटल है। जब पहले पता था कि मास्क है। जिसने मेरी वीडियो बनाई है उसने सारी बनाई होगी। कौन एक्टर है फिर वो पंजाबी एक्टर होगा और जिसने शराब के छींटे मारे हैं। फिर वो गुनाहगार हूं। उसको पंथ से अलग करें। उसको ढूंढकर लाएं। करें खुलासा कि किसने बनाई।
समरा ने कहा- यह वीडियो न मैंने रिकार्ड की है और न ही मैंने बनाई है। स्वाति मालिवाल ने भेजी थी। मेरे घर की तलाशी लेनी है ले लो। ये जो मर्जी कर लें इनसे नहीं संभलना यह खिलारा। अभी अरदास की वीडियो आएगी जिसमें इसकी आवाज भी आ जाएगी। इनकी सभी स्टेटमेंट फेल हैं।

मेरी जीप में गाने की शूटिंग की, जुगनू भी मेरे निकनेम की वजह से रखा जगमन समरा ने एक और पोस्ट में कहा- PPP (पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब) के समय मैं सरे में रहता था, न कि एबाट्सफोर्ड, यह मेरे घर बैठा है। मैं इसे सिएटल से लेकर आया और आठ दिन बाद छोड़कर भी आया। मैं 2013 में एबॉट्सफोर्ड शिफ्ट हुआ था और यह आम आदमी पार्टी में बाद में 2014 में आया, तब हम फिर मिले। और बाकी जो यह कह रहा है कि सिर्फ एक दिन मुझे आम लोगों की तरह मिला, वह मैंने क्लियर (साफ) कर दिया है, आप खुद देख लो।
मान ने कहा कि मैं जगमन को पीपीपी के समय सिर्फ मिला था? फिर अपना स्टेज वाला नाम मेरे नाम पर क्यों और कब रखा? जब मान राज हाईस्कूल संगरूर में थे और मेरे गांव के मास्टर तारा सिंह इनके हेड (प्रिंसिपल) थे, जो मेरे ताया जी हैं। और इनकी बहन की बारात में त्रिलोक के साथ कौन-कौन आए थे भवानीगढ़ और रामपुर से? त्रिलोक मेरे माता जी का स्टूडेंट था जो फग्गूवाला में पढ़ा, जो इनका जीजा है।
मेरा निकनेम जुगनू है जो मेरी हर किताब पर बना हुआ है। मेरी जीप जो निप्पी फग्गूवाला मान के गाने की शूटिंग में लेकर गया था? 1997 में और पीपीपी में मेरे दादा जी की समाधि पर मान ने माथा टेक कर अपनी चुनावी कैंपेन की शुरुआत की थी, और हमारे घर से तीस लाख रुपये कैश मेरे पिता जी से लेकर गए थे। भवानीगढ़ पीपीपी की रैली वाले दिन, और मेरे घर पर तुम सबने लंच किया था मनप्रीत बादल के साथ।

सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने गले का निशान दिखाया। उन्होंने कहा कि वीडियो वाले व्यक्ति के गले में ऐसा निशान नहीं है।
मैं बड़े पॉलिटिकल परिवार से, मेरे साथ शराब पीकर उलझे थे जगमन समरा ने कहा कि सीएम का सलाहकार बलतेज पन्नू ने कहा कि जगमन सस्ता नशा करता है। कभी कहते हैं कि मेरे संगल लगते हैं। मैं बहुत बड़े पॉलिटिकल परिवार से हूं। मेरे माता पिता प्रिंसिपल रिटाटयर हुए हैं। माली साहब का नाम सुना होगा वो मेरी माता जी के स्टूडेंट रहे हैं भवानीगढ़ में। जब मैं बारहवी में था तब कंटेसा गाडियों का क्रेज होता था। चंडीगढ़ से नई गाड़ी लेकर आया था। जो यह कर रहे हैं कि नशा करता है ये आए थे और मावा खाकर गए थे।
इसके साथ मेरा पेचा कहां से फंसा था। शराब पी थी और मेरे साथ उलझ गया था। गालियां देने लगा तो मैंने इसे कहा कि तू अपने घर जा अब तू पीपीपी पार्टी का ओहदेदार बन गया है। तेरे से मैंने क्या लेना है, मेरे पिताजी कभी ऐसा नहीं बोलते जैसा तू बोल रहा है। हमारे यहां एक सुक्खी होता था वो भी पीपीपी में था। उसने इसके पास चुगली कर दी और ये गुस्सा हो गया।
समरा ने आगे कहा- ये यहां मेरे पास आते हैं और सात आठ दिन रहते हैं। उस दौरान इनकी सारी मेजबानी मैंने की है। सीएम साहब, आपको होटल याद होगा जहां रहे थे। वहां के कारनामे भी मेरे पास हैं। मैं इनको राजा हाईस्कूल संगरूर से जानता हूं। मेरे ताया जी वहां पढ़ाते थे। मेरा नाम छोटे में जुगूनू होता था। मेरे ताया जी का बेटा इनसे एक साल जूनियर था। जिसके साथ इसकी बहन की शादी हुई वो मेरी मदर के पास पढ़ा है। मेरे और इसके जीजे त्रिलोक के कॉमन फ्रेंड हैं।

अकाली दल ने सोशल मीडिया पर CM के अलग-अलग बयान जारी किए हैं।
अकाली दल का दावा- वीडियो को लेकर CM के 5 अलग-अलग बयान
- वीडियो पूरी तरह से फेक है: अकाली दल का दावा है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने भगवंत मान को तलब किया था, तब जनवरी में उन्होंने जत्थेदार के सामने पेश होकर पहली बार इस पर आधिकारिक बयान दिया। अकाल तख्त द्वारा जून में जारी किए गए इस पेशी के वीडियो के अनुसार मान ने तब साफ तौर पर कहा था कि यह वीडियो पूरी तरह से फेक है। मैं खुद इसकी जांच करवाना चाहता हूं और मैं अपनी तरफ से इसके लिए फोरेंसिक लैब के पते भी दे सकता हूं।
- यह AI जनरेटेड वीडियो है: अकाली दल का दावा है कि जैसे-जैसे अकाल तख्त और सिख संगठनों का दबाव बढ़ा, आम आदमी पार्टी (AAP) और भगवंत मान की तरफ से नया नैरेटिव सामने रखा गया। मान और उनकी टीम ने दावा किया कि आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल करके उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने बयान दिया कि “विपक्ष तकनीक का सहारा ले रहा है। यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि AI और डीपफेक तकनीक के जरिए कंप्यूटर पर तैयार किया गया है ताकि मेरी छवि को खराब किया जा सके।” इसके समर्थन में उन्होंने निजी फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी हवाला दिया।
- इस वीडियो में दिखने वाला शख्स मैं हूं ही नहीं: अकाली दल का दावा है कि श्री अकाल तख्त ने जब भगवंत मान को गुरु दोखी और पंथ विरोधी घोषित किया तो तब भगवंत मान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीधे तौर पर वीडियो में खुद की मौजूदगी से इनकार करते हुए कहा “इस विवादित और आपत्तिजनक वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है, वह मैं हूं ही नहीं। विपक्ष राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर पा रहा, इसलिए धार्मिक मुद्दों को हथियार बनाकर मुझे निशाना बनाने के लिए किसी और का वीडियो मेरे नाम से चला रहा है।
- लैब की रिपोर्ट से प्रूफ हो गया कि मैं नहीं हूं: अकाली दल ने कहा कि जब गुरुग्राम की लैब से रिपोर्ट आई तब भगवंत मान सरकार के मंत्री हरपाल चीमा व प्रवक्ता गुरतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि इस रिपोर्ट में भगवंत मान हैं ही नहीं हैं। हमने 1191 एंगल से जांच करवाई है और यह दो लैबों की रिपोर्ट है। उसके बाद खुद भगवंत मान ने कहा कि लैब से भी प्रूफ हो गया कि वो मैं हूं ही नहीं। मेरे खिलाफ यह साजिश रची जा रही है। मुझे धर्म विरोधी बताने की साजिशें रची जा रही हैं।
- ब्लैकमेलर ने मेरा ‘सिलिकॉन मास्क’ पहनकर वीडियो बनाया: अकाली दल का कहना है कि 25 जून को भगवंत मान ने वीडियो को लेकर नया बयान दिया है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा कथित जाली फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद जब विवाद ने बिल्कुल नया मोड़ ले लिया, तब सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘मास्क’ थ्योरी पेश की। वीडियो दिखाते हुए कहा- “अब सब साफ हो चुका है। कनाडा के एक होटल के कमरे में बैठकर जगमन समरा नाम के एक ब्लैकमेलर ने यह पूरी साजिश रची है। उसने हूबहू मेरे चेहरे जैसा दिखने वाला ‘सिलिकॉन रियलिस्टिक फेस मास्क’ तैयार करवाया और उसे किसी दूसरे व्यक्ति को पहनाकर यह आपत्तिजनक वीडियो शूट किया। वीडियो वाले शख्स के गले पर वो निशान भी नहीं है जो मेरे गले पर है। मैं नवंबर 2016 के बाद कभी कनाडा गया ही नहीं, यह पूरी तरह से मास्क का खेल है।”
गुरुग्राम पुलिस के 3 खुलासे…
एक आरोपी PPP सेंटर में, दूसरा NIA में फर्जी रिपोर्ट मामले गुरुग्राम कीपुलिस ने अहम खुलासा किया है। जिन दो लोगों ने रिपोर्ट बनाई है उनमें से एक हरियाणा के पंचकूला में परिवार पहचान पत्र बनाने वाले केंद्र में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है। जबकि दूसरा दिल्ली में NIA में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करता है।
रिपोर्ट बनाने के लिए अधिकृत नहीं गुरुग्राम के ACP नवीन शर्मा का दावा है कि ये दोनों सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और न ही ये इस तरह की रिपोर्ट बनाने के लिए अथॉराइज्ड हैं। पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है और आगे कई खुलासे होने की उममीद है।
लैब फर्जी, जसप्रीत सिंह का बैंक अकाउंट सील उन्होंने कहा कि जिन लैब की रिपोर्ट उन्होंने तैयार करवाई है वो भी एग्जिस्ट नहीं करती हैं। इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस ने शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह के बैंक अकाउंट को भी सील कर दिया है। गुरुग्राम के होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
————-
ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब CM ने शराब वाला वायरल VIDEO नकारा. मान बोले- गले पर निशान बनाना भूले

पंजाब CM भगवंत मान ने गुरुवार को (25 जून) मोहाली में उनसे जुड़े शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- वीडियो में किसी को मेरे चेहरे वाला मास्क पहनाया गया है। मेरे गले पर निशान नहीं हैं। वे भूल गए कि निशान भी बनाना था। (पढ़ें पूरी खबर)

