केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले सांसद चुघ: स्वास्थ्य तंत्र की बदहाली का मुद्दा उठाया; कहा-पंजाब में इलाज के लिए भटक रहे लोग – Pathankot News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले सांसद चुघ:  स्वास्थ्य तंत्र की बदहाली का मुद्दा उठाया; कहा-पंजाब में इलाज के लिए भटक रहे लोग – Pathankot News




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान देश भर में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं और विशेष रूप से पंजाब के मौजूदा स्वास्थ्य संकट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान चुघ ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष पंजाब के स्वास्थ्य तंत्र की बदहाल और चिंताजनक स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। चुघ ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार की प्रशासनिक विफलताओं, लचर कार्यप्रणाली और गलत प्राथमिकताओं के कारण राज्य का हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गया है और गहरे संकट में धंस चुका है। चुघ ने कहा कि पंजाब की जनता को वह गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण आम जनता को बुनियादी इलाज के लिए भी भटकना पड़ रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। केंद्र की योजनाओं पर भी चर्चा
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कल्याणकारी पहलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं ने देशभर के करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव डाला है। बेहतर गवर्नेंस और विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इन तमाम विषयों को बेहद गंभीरता से सुना। चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर नागरिक के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, पारदर्शी शासन और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर पूरी तरह से अडिग है और पंजाब के लोगों के अधिकारों की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *