अपाहिज आश्रम में कैंप लगाया , 90 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए – Jalandhar News

अपाहिज आश्रम में कैंप लगाया , 90 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में आयोजित निशुल्क मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर के बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन की प्रक्रिया तेज की गई है। संस्था के चेयरमैन तरसेम कपूर के अनुसार शिविर में 850 से अधिक जरूरतमंद मरीजों ने जांच कराई थी और करीब 120 मरीजों को ऑपरेशन के लिए परामर्श दिया गया था। लॉन्ग आइलैंड इंडो अमेरिकन लायंस क्लब की प्रधान अंजू शर्मा और सदस्यों के सहयोग से इनमें से 90 से अधिक मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा चुके हैं। डॉ. गगनदीप सिंह (रेटिना विशेषज्ञ) और उनकी टीम अत्याधुनिक लेजर तकनीक से बिना चीरे व बिना टांके के ऑपरेशन कर रही है, जिससे मरीज कम समय में सामान्य गतिविधियों में लौट रहे हैं। यहां को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, डॉ. जगदीप सिंह, डॉ. गगनदीप सिंह, संजय सभ्रवाल और ललित भल्ला भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *