लुधियाना के सिविल अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला की मां से भिड़ा शराबी दामाद; जमकर हुई हाथापाई – Ludhiana News
लुधियाना के सिविल अस्पताल में देर रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब एक शराबी दामाद अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल लेकर आई सास से ही भिड़ गया। दोनों के बीच अस्पताल परिसर में ही जमकर बहसबाजी और हाथापाई हुई। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाई। दोनों एक दूसरे के जमकर थप्पड़ मारे। शराब पीने का आदी है दामाद, गर्भवती पत्नी को दिया था धक्का
दशमेश नगर (गली नंबर 8) की रहने वाली पीड़ित महिला मीरा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब 2 साल पहले रणजीत नाम के युवक से हुई थी। रणजीत शराब पीने का बेहद आदी है और आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता रहता है। बीती रात भी रणजीत ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ झगड़ा किया और उसे जोर से धक्का मार दिया। बेटी की हालत को देखते हुए मां मीरा उसे तुरंत चेकअप और डिलीवरी करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी। सास से मोबाइल छीनने लगा आरोपी, लोगों को देख भागा
मीरा के अनुसार, जब वह अस्पताल में बेटी के पास थी, तभी रणजीत वहां शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया। मीरा ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा कि ‘बेटी की डिलीवरी होने वाली है, तुमने शराब पी रखी है, इसलिए तुम यहां से चले जाओ।’ यह सुनते ही रणजीत गुस्से से लाल हो गया और अपनी सास से मोबाइल छीनने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प हो गई और रणजीत ने अपनी सास पर हाथ उठा दिया। अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आए। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी रणजीत मौके से दुम दबाकर भाग निकला।
Source link

