सरहिंद नगर कौंसिल को मिली महिला अध्यक्ष: AAP पार्षद आशा रानी प्रधान निर्वाचित; मंत्री हरदीप मुंडियां ने करवाई ताजपोशी – Fatehgarh Sahib News

सरहिंद नगर कौंसिल को मिली महिला अध्यक्ष:  AAP पार्षद आशा रानी प्रधान निर्वाचित; मंत्री हरदीप मुंडियां ने करवाई ताजपोशी – Fatehgarh Sahib News




फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद नगर कौंसिल को नई महिला अध्यक्ष मिली है। आम आदमी पार्टी की पार्षद आशा रानी को नगर कौंसिल का अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय पार्षदों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर कौंसिल के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। बलजिंदर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जतिंदर कौर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां इस चुनाव प्रक्रिया में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय निकायों की मजबूती से शहरों का विकास बेहतर ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और शहर के विकास कार्यों को नई गति देगी। मंत्री ने यह भी कहा कि पूरे क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का बोलबाला है और 2027 में आप सरकार दोबारा बनेगी। आशा रानी ने पार्टी हाईकमान का जताया आभार नवनियुक्त अध्यक्ष आशा रानी ने अपनी जीत पर पार्टी हाईकमान, स्थानीय नेतृत्व और सभी पार्षदों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया जाएगा और हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। शहर के विकास, सफाई व्यवस्था सुधारना मकसद वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजिंदर सिंह और उपाध्यक्ष जतिंदर कौर ने भी सभी पार्षदों और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम मिलकर शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *