डिप्रेशन में दंपति ने बच्चों समेत नहर में लगाई छलांग: तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत – Patiala News

डिप्रेशन में दंपति ने बच्चों समेत नहर में लगाई छलांग:  तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत – Patiala News




पंजाब के राजपुरा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मोहाली के रहने वाले एक परिवार ने डिप्रेशन के चलते खौफनाक कदम उठाया। रविवार को एक दंपति ने अपने तीन बच्चों के साथ भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से पति-पत्नी की जान तो बच गई, लेकिन उनके तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
पुल के पास पहुंचकर लगाई छलांग मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के गांव मौजपुर के रहने वाले हरप्रभजोत सिंह और उनकी पत्नी जसविंदर कौर रविवार को अपने तीन बच्चों के साथ बाइक पर निकले थे। जब वे गांव खेड़ी गंडिया से गुजरती भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर पर गांव नरड़ू वाले पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने बाइक रोककर बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने दंपति को बचाया बच्चों की गई जान नहर में डूबते परिवार को देखकर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद हरप्रभजोत सिंह और जसविंदर कौर को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन उनके तीनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए।
मृतक बच्चों की पहचान 14 वर्षीय बेटे एकमजोत, 12 वर्षीय बेटी मुस्कान कौर और 8 वर्षीय बेटी रणवीर कौर के रूप में हुई है। गोताखोरों ने 4 बजे निकाले शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर भोले शंकर और राजीव कुमार की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शाम करीब 4 बजे घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर तीनों बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए। शवों को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस कर रही है मामले की जांच पुलिस ने बच्चों के शवों को राजपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घनौर दलजीत सिंह विर्क ने बताया कि दंपति फिलहाल गहरे सदमे (सहमे हुए) में है। वहीं, हरप्रभजोत के चाचा रत्न सिंह ने पुलिस को बताया कि परिवार पिछले कुछ समय से परेशानी में था और उन्होंने डिप्रेशन में आकर ही यह खौफनाक कदम उठाया है।
इसी मैनल मैं fir हो गई है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *