फाजिल्का में नाबालिग समेत 2 काबू: 4 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 7 कारतूस बरामद; ड्रोन से पाकिस्तान से मंगाने का शक – Fazilka News

फाजिल्का में नाबालिग समेत 2 काबू:  4 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 7 कारतूस बरामद; ड्रोन से पाकिस्तान से मंगाने का शक – Fazilka News




फाजिल्का में सीआईए स्टाफ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार पिस्तौल, चार मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फाजिल्का के एसपी (डी) तरुण रतन ने बताया कि ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत सीआईए स्टाफ की टीम जलालाबाद क्षेत्र के सुखेरा बोदला से फत्तूवाला लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस को उन पर शक हुआ, जिसके बाद उन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हथियार बरामद तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार पिस्तौल, चार मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान हरनेक सिंह उर्फ नेकी पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव फत्तूवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी तरुण रतन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाए गए हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि हथियारों की सप्लाई चेन, इनके संभावित उपयोग और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *