वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, 22 PHOTOS: लोग मलबे में दबे, एयरपोर्ट की छत गिरी; मरीजों का सड़क पर इलाज चल रहा
कराकसकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
कराकस में पुलिस अधिकारी लोगों को निकालने और क्षतिग्रस्त इमारतों को संभालने के काम में जुटे हुए हैं।
वेनेजुएला में गुरुवार सुबह आए भूकंप के बाद देशभर से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा। 10 हजार से एक लाख मौतों तक की आशंका जताई जा रही है। देखिए वेनेजुएला में भूकंप और तबाही से जुड़ी 22 फोटोज…

कराकस में पुलिस, रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग मलबे के बीच से लोगों को निकालने और क्षतिग्रस्त इमारतों को संभालने में जुटे हुए हैं।

मैकेटिया शहर में तेज भूकंप की वजह से सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारी नुकसान पहुंचा। वहां की इमारत में जगह-जगह तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

भूकंप के चलते बिल्डिंग का मलबा कार पर गिर गया, जिससे कार चकनाचूर हो गई।

कराकस में रेस्क्यू टीम्स का ऑपरेशन जारी है। लोगों को ढह गई इमारतों के मलबे में ढूंढा जा रहा है।

भूकंप के झटकों के बाद एक शख्स को ढांढस बंधाते हुए लोग।

भूकंप से कई इमारतें जमींदोज हो गई। जान बचाने के लिए एक शख्स सिर्फ शॉर्ट्स पहनकर ही बाइक से निकल गया।

भूकंप के बाद बोलिवर एयरपोर्ट पर मलबा बिखर गया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वेनेजुएला के वैलेंसिया में आए तेज भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त यूनिवर्सिटी के पास खड़े दमकलकर्मी।

भूकंप के बाद राजधानी कराकस में एक मां अपने बच्चे को गले से लगाते हुए दिखी।

रेस्क्यू टीम मलबे में दबे हुए लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

कराकस में आम लोग भी रेस्क्यू में जुटे लोगों की मदद कर रहे हैं।

कराकास में भूकंप के बाद रेस्क्यू टीम मलबे और पत्थरों को हटाकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

कराकस में भूकंप के बाद स्थानीय लोग ढही हुई दीवारों का मुआयना कर रहे हैं।

कराकस में भूकंप के बाद कई इमारत-मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कराकस में पुलिस अधिकारी और रेस्क्यू टीम मलबे के बीच से लोगों को निकालने और क्षतिग्रस्त इमारतों को संभालने के काम में जुटे हुए हैं।

वेनेजुएला के ला गुएरा शहर में भूकंप के तेज झटकों के बीच खुद को सुरक्षित रखने के लिए एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर तेजी से किसी सुरक्षित जगह की तलाश में भागी।

कराकस में भूकंप के बाद बेहोश हुई महिला पर सड़क पर CPR देना पड़ा।

वेनेजुएला की राजधानी कराकस में मरीजों को अस्पताल से बाहर ले जाया गया। व्हीलचेयर और अस्पताल के बिस्तरों पर लेटे मरीजों के साथ सड़क पर खड़े परिजन।

भूकंप के बाद कराकस में इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारी मलबे के पास से बचाए गए एक शख्स को फर्स्ट एड और जरूरी मदद देने में जुटे हुए हैं।

वेनेजुएला के वैलेंसिया में आए तेज भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारत के पास खड़ा एक दमकलकर्मी। यहां कई साल पहले एक यूनिवर्सिटी थी।

वेनेजुएला के वैलेंसिया शहर में आए भूकंप के बाद सड़क पर अपने बिल्ली के बच्चे को गले से लगाए एक महिला।

कराकस में भूकंप के बाद डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं और भारी नुकसान झेल चुकी एक इमारत के पास खुले मैदान में इकट्ठा हो गए।
—————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप:10 हजार मौतों की आशंका, कई इमारतें गिरीं; 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप

वेनेजुएला में बुधवार शाम, यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो शक्तिशाली भूकंप आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है। ये खबर भी पढ़ें…


