तरनतारन में 26 जून को रोजगार मेला: 18-45 साल के 10 +2 पास को 15 हजार तक सैलरी, स्वरोजगार के योजनाओं की भी​ मिलेगी जानकारी – tarn-taran News

तरनतारन में 26 जून को रोजगार मेला:  18-45 साल के 10 +2 पास को 15 हजार तक सैलरी, स्वरोजगार के योजनाओं की भी​ मिलेगी जानकारी – tarn-taran News



तरनतारन जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और आत्म-निर्भरता के नए अवसर प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर राहुल के दिशा-निर्देशों पर आगामी 26 जून, 2026 (शुक्रवार) को एक विशेष प्लेसमेंट और स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर

.

जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम जीत ने बताया कि कैंप में नामी कंपनियां जैसे केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और एयरटेल पेमेंट बैंक पहुंच रही हैं। रोजगार अधिकारी ने जिले के तमाम योग्य और इच्छुक बेरोजगार उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेजों (दस्तावेजों की फोटोकॉपी और रिज्यूम) के साथ इस शिविर में पहुंचकर इसका अधिकतम लाभ उठाएं।

स्वरोजगार शिविर: सरकारी योजनाओं और लोन की मिलेगी जानकारी

नौकरियों के साथ-साथ जो युवा अपना खुद का काम या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह शिविर बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस स्वरोजगार शिविर में जिला उद्योग केंद्र (GM DIC), डेयरी विभाग, मत्स्य पालन (Fisheries), पशुपालन विभाग (Animal Husbandry), SCFC और लीड डिस्ट्रिक्ट बैंक (LDM) जैसे प्रमुख सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

युवाओं को सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, सब्सिडी, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कम ब्याज दरों पर मिलने वाले सरकारी ऋण (लोन) सुविधाओं के बारे में ऑन-द-स्पॉट गाइड किया जाएगा।

शिविर का समय और स्थान

तिथि: 26 जून, 2026

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

स्थान: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (DBEE), कमरा नंबर 115, पहली मंजिल, डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सरहाली रोड (गांव पिद्दी), तरनतारन।

योग्यता और वेतन:

इस शिविर में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 10+‍2 (बारहवीं) पास होनी अनिवार्य है। इसके लिए 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये मासिक तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर करें संपर्क

यदि किसी उम्मीदवार को शिविर या स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो वे जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो, तरनतारन के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 77173-97013 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *