लुधियाना में लोगों ने दबोचा स्नैचर: मोबाइल झपटकर भाग रहा था, पिकअप से टकराने के बाद हुई जनता ने पकड़ की पिटाई – Ludhiana News
लुधियाना के ग्यासपुरा चौक में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग की वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। महिला का मोबाइल झपटकर भाग रहा बाइक सवार युवक तेज रफ्तार के कारण अपना संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बना ली। पीड़ित महिला अपने बीमार बेटे को अस्पताल से दवा दिलवाकर लौट रही थी, तभी यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ऑटो बदलते समय हुई झपटमारी जानकारी देते हुए हरिराम ने बताया कि उसके नाती की तबीयत खराब थी। इसी कारण उसकी बेटी निशा उसे जी.के. अस्पताल से दवा दिलवाने गई थी। दवा लेने के बाद जब वह ग्यासपुरा चौक पर ऑटो बदलने के लिए उतरी, तभी पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया। मोबाइल छिनते ही निशा ने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बाइक सवार का पीछा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागने की कोशिश में आरोपी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद पीछा कर रहे लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान कई लोगों ने घटना की वीडियो भी बना ली। हरिराम ने बताया कि उनकी बेटी निशा अंबेडकर नगर, पीपल चौक के नजदीक रहती है। परिवार ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Source link

