पटियाला पहुंचे हरियाणा के CM सैनी: संत बलवंत सिंह की बरसी पर मत्था टेका,बोले-निम्न स्तर की राजनीति नहीं करती भाजपा – Patiala News

पटियाला पहुंचे हरियाणा के CM सैनी:  संत बलवंत सिंह की बरसी पर मत्था टेका,बोले-निम्न स्तर की राजनीति नहीं करती भाजपा – Patiala News




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पटियाला के गांव रोड़ेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में संत बलवंत सिंह जी की बरसी पर माथा टेका और श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें संत बलवंत सिंह जी की बरसी के अवसर पर यहां आने और उनके प्रेरणादायक जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संतों का जीवन समाज को सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वीडियो विवाद को लेकर सवाल किया। इस पर नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इतनी निम्न स्तर की राजनीति नहीं करती कि गुरुओं के नाम पर लोगों की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करें। उन्होंने कहा कि भाजपा गुरु परंपरा का सम्मान करने वाली पार्टी है और गुरुओं का अपमान करने की कभी कल्पना भी नहीं कर सकती। उन्होंने इस पूरे मामले का किसी भी प्रकार से मजाक न बनाने की अपील भी की। फर्जी मेडिकल रिपोर्ट मामले में हरियाणा सरकार की कार्रवाई को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि उन्हें इस मामले की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में हरियाणा की एक प्रयोगशाला का नाम सामने आया है, जिसके आधार पर कथित रिपोर्ट तैयार होने की बात कही जा रही है। जांच के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन लोग हैं और इसका उद्देश्य क्या था। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *