चंडीगढ़ 58 विषयों में से ही चुन सकेंगे MDC कोर्स: PU ने कॉलेजों को जारी किए निर्देशए, दूसरे संकाय के विषय पढ़ने का मिलेगा मौका – Chandigarh News

चंडीगढ़ 58 विषयों में से ही चुन सकेंगे MDC कोर्स:  PU ने कॉलेजों को जारी किए निर्देशए, दूसरे संकाय के विषय पढ़ने का मिलेगा मौका – Chandigarh News




पंजाब यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएशन दाखिलों के लिए मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (MDC) को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यूनिवर्सिटी ने चंडीगढ़ और पंजाब से संबद्ध करीब 200 कॉलेजों को सर्कुलर भेजकर स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी केवल निर्धारित 58 विषयों में से ही MDC का चयन कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश के समय अपने संकाय के तीन मेजर विषय चुनने होंगे, जबकि चौथा विषय MDC के रूप में लिया जाएगा। यह विषय विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार चुन सकेगा, लेकिन वह उसके मेजर विषयों में शामिल नहीं होना चाहिए। दूसरे संकाय के विषय पढ़ने का मिलेगा मौका PU ने पहली बार विद्यार्थियों को दूसरे संकाय के विषय पढ़ने की सुविधा दी है। उदाहरण के तौर पर आर्ट्स का विद्यार्थी साइंस या कॉमर्स का विषय MDC के रूप में चुन सकता है, जबकि साइंस का विद्यार्थी आर्ट्स या कॉमर्स के विषयों का चयन कर सकेगा। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि जिन तीन विषयों को विद्यार्थी मेजर के रूप में चुनेंगे, उनमें से किसी भी विषय को MDC के तौर पर दोबारा नहीं लिया जा सकेगा। कॉलेज में फैकल्टी होने पर ही मिलेगा विषय सर्कुलर के अनुसार MDC विषय तभी उपलब्ध होगा, जब संबंधित कॉलेज में उस विषय की फैकल्टी और पढ़ाई की व्यवस्था मौजूद होगी। यदि कॉलेज में संबंधित विषय की सुविधा नहीं है, तो विद्यार्थियों को वह विषय नहीं दिया जाएगा। इन प्रमुख विषयों को किया गया शामिल PU द्वारा जारी सूची में इकनॉमिक्स, डिफेंस स्टडीज, एजुकेशन, फाइन आर्ट्स, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन, गणित, इतिहास, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी, समाजशास्त्र, भूगोल, पत्रकारिता एवं जनसंचार, मनोविज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, हिंदी, पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, एग्रीकल्चर तथा कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट समेत कुल 58 विषय शामिल किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *