भगोड़े नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर: बरनाला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; आरोपी पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज – Barnala News

भगोड़े नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर:  बरनाला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; आरोपी पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज – Barnala News




पंजाब सरकार के ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत बरनाला के हंडियाया में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक भगोड़े नशा तस्कर के अवैध रूप से निर्मित घर पर बुल्डोजर चलाया। यह कार्रवाई हंडियाया निवासी रिंकू सिंह पुत्र गुलजार सिंह के घर पर की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रिंकू सिंह नशा तस्करी के 12 गंभीर मामलों में आरोपी है और अदालत द्वारा उसे ‘भगोड़ा’ (पीओ) घोषित किया जा चुका है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के अन्य नशा तस्करों में दहशत फैल गई है। पुलिस के अनुसार, रिंकू सिंह का पूरा परिवार भी नशे के कारोबार में लिप्त है। राणो नामक व्यक्ति पर 17 मामले, गुलजार सिंह पर 4 मामले और मीना रानी पर भी 4 मामले दर्ज हैं। ये सभी फिलहाल अलग-अलग मामलों में जमानत पर बाहर हैं। अवैध कमाई से बनी संपत्ति पर आगे भी होगी कार्रवाई इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई गई अवैध संपत्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि यह कार्रवाई तो सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले दिनों में उन सभी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी जो नशे के कारोबार में शामिल हैं। सख्त कार्रवाई समाज से नशे की बुराई को खत्म सकेंगे लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सख्त कार्रवाइयों से ही समाज से नशे की बुराई को खत्म किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *