मकान पर पति की निगाह, नाम नहीं करवाया तो मारपीट: पंजाब के फिजिशियन असिस्टेंट से 7 माह पहले शादी, पंचकूला की युवती को घर से निकाला – Panchkula News
हरियाणा के पंचकूला में पिंजौर निवासी महिला के साथ पंजाब निवासी फिजिशियन असिस्टेंट पति दहेज के लिए मारपीट की। घर से निकालने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। पीड़िता ने अब पुलिस को मामले में पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता वरुणदीप कौर के अनुसार उसकी शादी 11 अक्टूबर 2025 को पंजाब के मूनक शहर के वार्ड 4 निवासी कुलविंदर सिंह से हुई थी। शादी में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान दिया गया था। महिला का आरोप है कि शादी के पांच दिन बाद ही पति ने दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए।
उसके मुताबिक पति अक्सर कहता था कि उसके पिता HMT से रिटायर हुए थे, इसलिए उसके पास काफी पैसा होना चाहिए। वहीं सास सुरिंद्र कौर कथित रूप से पति को यह कहकर उकसाती थी कि पहली पत्नी 10 लाख रुपए और आई-20 कार लेकर आई थी, जबकि दूसरी शादी में कुछ नहीं मिला। दोनों उस पर पिंजौर का मकान पति के नाम कराने का दबाव बनाते रहे। अब जानिए पिंजौर की पीड़िता के पति पर आरोप …..
Source link

