जीरकपुर में 410 ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार: पुलिस ने 2.20 लाख ड्रग मनी के साथ तस्कर को बलटाना नाके पर पकड़ा – Mohali News
मोहाली की जीरकपुर पुलिस ने बलटाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में हेरोइन और लाखों रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जीरकपुर पुलिस की
.
मुस्तैद पुलिस टीम ने शक होने पर युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग से 410 ग्राम हेरोइन, 2.20 लाख रुपये की नगदी (ड्रग मनी) और नशा तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।
छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था नशा, पुराना है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि आरोपी अर्शदीप सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। बैग से इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिलने के बाद पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी हेरोइन की छोटी-छोटी मात्रा (पुड़िया) पैक करके ग्राहकों को आगे सप्लाई करता था। बरामद की गई नगदी को भी नशे की बिक्री से कमाया हुआ माना जा रहा है।
सप्लाई नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
जीरकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बड़ी बरामदगी ने साफ कर दिया है कि जीरकपुर और आसपास के इलाके नशे की सप्लाई का एक प्रमुख केंद्र बन रहे हैं। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रही है कि अर्शदीप यह हेरोइन कहाँ से लेकर आता था और जीरकपुर में उसके ग्राहक कौन-कौन हैं, ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।


