पंजाब भर में किसान कल फूकेंगे मोदी-ट्रंप के पुतले: अमेरिका-भारत समझौते के खिलाफ पंजाब में KMM का एलान, जारी की 21 जिलों के प्रदर्शन स्थलों की सूची – Pathankot News

पंजाब भर में किसान कल फूकेंगे मोदी-ट्रंप के पुतले:  अमेरिका-भारत समझौते के खिलाफ पंजाब में KMM का एलान, जारी की 21 जिलों के प्रदर्शन स्थलों की सूची – Pathankot News




किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब ने अमेरिका-भारत समझौते के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े मोर्चे का ऐलान कर दिया है। 24 जून को पूरे पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालयों और बड़े नेताओं के घरों के सामने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंके जाएंगे।
इस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा करते हुए किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि यह अमेरिका-भारत समझौता देश के कृषि क्षेत्र और विभिन्न आर्थिक ढांचों को कॉर्पोरेट के हाथों गिरवी रखने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं किया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर खतरे का आरोप
घोषणा के दौरान किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि यह समझौता सीधे तौर पर हमारे कृषि क्षेत्र और देश की आर्थिक संप्रभुता पर हमला है। इससे भारतीय किसानों और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों पर गंभीर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की इस नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में कल पूरे पंजाब की धरती पर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
प्रदर्शन स्थलों की विस्तृत सूची (21 जिले)
किसान मजदूर मोर्चा द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, पंजाब के सभी प्रमुख जिलों में निम्नलिखित तय स्थानों पर प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा: सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर
एक ही दिन में पंजाब के 21 जिलों में भाजपा कार्यालयों और वीआईपी नेताओं कैप्टन अमरिंदर सिंह, अश्विनी शर्मा के घरों के घेराव और पुतला दहन की घोषणा के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा के लिहाज से इन सभी प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
किसान मजदूर मोर्चा ने साफ कर दिया है कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण लेकिन बेहद आक्रामक होगा, जिसमें हजारों की संख्या में किसान और मजदूर सड़कों पर उतरेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *