शिवसेना नेता राजीव टंडन पर हमला करने वालों पर FIR: पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने खुद दी शिकायत; एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार – Ludhiana News

शिवसेना नेता राजीव टंडन पर हमला करने वालों पर FIR:  पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने खुद दी शिकायत; एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार – Ludhiana News




लुधियाना के भारत नगर चौक स्थित फ्रेंड्स रेजीडेंसी के सामने प्रदर्शनकारियों ने शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रमुख राजीव टंडन पर हमला करने की कोशिश की। हमलावरों ने टंडन सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और पुलिस कर्मियों को धमकियां दीं। पुलिस ने टंडन की कार पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले चार हमलावरों पर FIR दर्ज कर दी। एफआईआर में दो लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं जबिक दो अज्ञात हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में राजीव टंडन ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। घटना के समय मौके पर मौजूद थाना डिवीजन नंबर 5 के सब-इंस्पेक्टर (SI) पुरुषोत्तम लाल की शिकायत पर पुलिस ने खुद एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी दानिश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 132, 221, 351(3) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर पांच के एसआई पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि सोमवार को सीपी दफ्तर के सामने 20-25 लोग धरना दे रहे थे। धरना खत्म होने के बाद जब राजीव टंडन अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर भारत नगर चौक के पास पहुंचे, तो आरोपी तरनजोत ने तेजधार हथियार से कार पर हमला कर दिया। इसी बीच दूसरे आरोपी दानिश कपूर ने शोर मचाकर अपने दो और साथियों को बुला लिया। वारदात के बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुरुषोतम लाल की शिकायत पर यह मामला थाना डिवीजन नंबर आठ में दर्ज किया गया है। एडीसीपी सर्बजीत सिंह चीमा ने स्पष्ट कर दिया था कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है और बाकी की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *