प्रकाश पर्व पर पौधों का लंगर लगाया – Jalandhar News
जालंधर | जॉइंट एक्शन कमेटी, मॉडल टाउन द्वारा छठे पातशाह श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख से आयोजित नगर कीर्तन के दौरान पौधों का लंगर लगाया गया। पहल का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब के प्रकृति प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रति जागरुकता फैलाना है। कमेटी के प्रतिनिधियों ने संगतों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल भी करें। यहां कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह साहनी, जगदीप सिंह नंदा, विवेक भारद्वाज, सृष्टि धीमान, सतपाल सिंह, मनकीरत सिंह साहनी, हरसीरत सिंह साहनी भी मौजूद थे।
Source link

