सफाई व्यवस्था और पाइपलाइन कार्य का आयुक्त ने लिया जायजा – Ludhiana News
भास्कर न्यूज़ | लुधियाना स्थानीय सरकारों मंत्री हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मिशन क्लीन पंजाब के तहत नगर निगम लुधियाना के आयुक्त ओजस्वी अलंकार ने सोमवार सुबह जवाहर नगर कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जवाहर नगर कैंप स्थित स्टैटिक कॉम्पेक्टर साइट की जांच की और बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त अलंकार ने क्षेत्र में चल रहे जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और परियोजना निर्धारित समय के भीतर पूरी की जाए। निरीक्षण के समय नगर निगम के जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों, काउंसलर कपिल सोनू और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपल मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद आयुक्त ने सराभा नगर में नगर निगम जोन डी कार्यालय का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को निवासियों के लिए कार्यालयों में बाधारहित सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि शहर में सफाई सुनिश्चित करने के लिए रोजाना फील्ड निरीक्षण किए जा रहे हैं।
Source link

