अबोहर में बुलेट और कार की भिड़ंत: तीन नाबालिग घायल, पटाखे बजाते जा रहे थे; दो की हालत गंभीर – Abohar News

अबोहर में बुलेट और कार की भिड़ंत:  तीन नाबालिग घायल, पटाखे बजाते जा रहे थे; दो की हालत गंभीर – Abohar News




अबोहर में स्थानीय कंधवाला रोड पर शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में बुलेट पर सवार तीन नाबालिग लड़के घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लड़कों को फरीदकोट रेफर किया गया है। घायलों की पहचान कीकरखेड़ा निवासी 16 वर्षीय हर्ष (पुत्र रविंद्र), 18 वर्षीय भगवंत (पुत्र रामपाल) और 16 वर्षीय मनीष (पुत्र पूनम चंद) के रूप में हुई है। इनमें हर्ष और मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये तीनों लड़के बुलेट पर सवार होकर गांव कीकरखेड़ा की ओर जा रहे थे। जोर जोर से बजाते थे पटाखे ढाणी विशेषरनाथ पहुंचते ही उन्होंने बुलेट पर जोर-जोर से पटाखे बजाए। लोगों ने बताया कि पटाखे बजाते हुए वे आगे निकल गए और झाल वाली नहर के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त कार पर पुलिस का स्टीकर लगा होने की भी जानकारी मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *