अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेश में बैठे हैंडलरों और घनशामपुरिया-गैंग से जुड़े 3-शूटर गिरफ्तार, पेट्रोल पंप लूट सहित 6 वारदातों का खुलासा – Amritsar News

अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी:  विदेश में बैठे हैंडलरों और घनशामपुरिया-गैंग से जुड़े 3-शूटर गिरफ्तार, पेट्रोल पंप लूट सहित 6 वारदातों का खुलासा – Amritsar News




अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती और फायरिंग की कई वारदातों में शामिल एक संगठित गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गैंग विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारे पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। कुख्यात गैंगस्टर घनशामपुरिया नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह, जशनप्रीत सिंह और हरप्रसदीप सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तीनों कुख्यात गैंगस्टर घनशामपुरिया नेटवर्क से जुड़े हुए थे और विदेश में बैठे दो हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। यह गैंग संगठित तरीके से व्यापारियों और आम लोगों को डराकर उनसे फिरौती वसूलने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले फोन करके व्यापारियों और अन्य लोगों से पैसे की मांग करते थे। जब कोई व्यक्ति पैसे देने से इनकार करता था, तो ये शूटर उसके घर या व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा करते थे। इसके बाद फिर से धमकी देकर फिरौती की मांग की जाती थी। इस तरह यह गैंग लोगों में डर फैलाकर अवैध वसूली करता था। पुलिस ने बताया कि जांच में अब तक यह सामने आया है कि इन आरोपियों ने अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और अमृतसर देहाती क्षेत्रों में करीब छह वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें एक पेट्रोल पंप लूट की घटना भी शामिल है। इससे स्पष्ट होता है कि यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से अपराध कर रहा था। गिरफ्तारी में एक पिस्तौल बरामद, फॉरेंसिक जांच जारी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है। इस हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका उपयोग किन-किन वारदातों में किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही, गैंग के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी गैंग गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *