सुजानपुर के 2 आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल: विधायक बोले, परिवार में हुई बढ़ोतरी, मिलेगा मान-सम्मान – Pathankot News

सुजानपुर के 2 आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल:  विधायक बोले, परिवार में हुई बढ़ोतरी, मिलेगा मान-सम्मान – Pathankot News




सुजानपुर की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नगर परिषद चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इसी कड़ी में सुजानपुर से आजाद चुनाव जीतकर आए दो पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है, जिससे स्थानीय राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, आजाद पार्षद अनुराधा बाली और लक्ष्मी वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में वापसी की है। इनके साथ पूर्व पार्षद महिंदर बाली भी कांग्रेस में शामिल हो गए। सुजानपुर के कांग्रेस विधायक नरेश पुरी ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उनकी औपचारिक घर वापसी करवाई। नगर परिषद में मजबूत भूमिका निभाएगी कांग्रेस – विधायक
इस अवसर पर विधायक नरेश पुरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का सम्मान करती है। उन्होंने बताया कि अनुराधा बाली, लक्ष्मी वर्मा और महिंदर बाली का कांग्रेस के साथ पुराना जुड़ाव रहा है। उनकी वापसी से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सुजानपुर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी नगर परिषद में भी अपनी मजबूत भूमिका निभाएगी।
अनुराधा बाली हो सकती हैं कौंसिल प्रधान
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नगर परिषद में कांग्रेस की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है। वहीं, सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुराधा बाली का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुखता से सामने आ सकता है।
हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों और बदलते राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए अनुराधा बाली के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही है। स्थानीय स्तर पर भी समर्थकों के बीच इस विषय को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *