कपूरथला में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव: परिजन बोले- काफी समय से बीमार चल रहा था, डॉक्टर से दवा ले​ने घर से निकला था – Kapurthala News

कपूरथला में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव:  परिजन बोले- काफी समय से बीमार चल रहा था, डॉक्टर से दवा ले​ने घर से निकला था – Kapurthala News




कपूरथला के सुभानपुर कस्बे के नजदीकी गांव हमीरा में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुभानपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सुभानपुर के सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हमीरा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 25 साल के युवक के शव को बरामद किया। शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से संपर्क किया, तो उसकी पहचान दयालपुर गांव निवासी जस्सा (पुत्र परगट सिंह) के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जस्सा पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। सोमवार को वह हमीरा गांव में एक डॉक्टर से अपनी दवाई लेने के लिए घर से निकला था। लेकिन उसके बाद परिजनों को सीधे उसकी मौत की ही खबर मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सुभानपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, हालांकि मौत के असली और सही कारणों का साफ तौर पर खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *