संगरूर में मौत के दो दिन बाद घर में चोरी: 22 तोला सोना और डेढ़ लाख नकद ले गए चोर, परिवार सोता रहा – Barnala News

संगरूर में मौत के दो दिन बाद घर में चोरी:  22 तोला सोना और डेढ़ लाख नकद ले गए चोर, परिवार सोता रहा – Barnala News




संगरूर जिले के लहल कलां गांव में एक परिवार के सदस्य की मृत्यु के दो दिन बाद अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी की। चोर लगभग 22 तोला सोना और 1.50 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।पीड़ित प्रगट सिंह के बेटे धर्मप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने चाचा की अस्थियां विसर्जित कर देर रात घर लौटे थे। रात लगभग 11 बजे वह अपनी बहनों के साथ एक कमरे में सो गए, जबकि उनके पिता प्रगट सिंह स्टोर के पास बने दूसरे कमरे में सो रहे थे।सुबह जब प्रगट सिंह उठे, तो उन्होंने स्टोर का दरवाजा खुला पाया और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। घर का मुख्य दरवाजा भी खुला हुआ था, जिससे चोरी का पता चला। प्रगट सिंह के भाई और ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान किरपाल सिंह नाथां के अनुसार, चोर खेतों की तरफ से दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने गेट की जाली काटकर अंदर से कुंडी खोली और सीधे उस स्टोर तक पहुंचे जहाँ सोने के गहने और नकदी रखी थी। चोरों ने अलमारी से लगभग 22 तोला सोना और डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा लिए। परिजनों को नहीं लगी चोरी की भनक हैरानी की बात यह है कि स्टोर के दोनों ओर के कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, लेकिन किसी को भी चोरों की भनक तक नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही लहरागागा पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य और फिंगरप्रिंट एकत्र किए। डीएसपी लहरा पलविंदर सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच का जायजा लिया और बताया कि पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, एसएचओ लहरा मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधी चोरी की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *