छुट्टी से लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत: अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर लकड़ी की ट्रॉली से टकराई कार, सिर में चोट से गई जान – tarn-taran News

छुट्टी से लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत:  अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर लकड़ी की ट्रॉली से टकराई कार, सिर में चोट से गई जान – tarn-taran News




पंजाब में छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर उसकी कार लकड़ी से भरी एक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जवान के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान की पहचान 30 वर्षीय हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो डिब्रूगढ़ (असम) में सेना की 22 सिख रेजिमेंट में तैनात थे। वह 17 जून, 2026 को छुट्टी पर अपने घर घड़ियाला लौट रहे थे। उनके चाचा सच्चर सिंह और चचेरे भाई सुखबीर सिंह उन्हें अमृतसर रेलवे स्टेशन से लेने गए थे लकड़ी लदी ट्राली से से बाहर निकले हुई थी लकड़ी जिससे हादसा अमृतसर रेलवे स्टेशन से गांव घड़ियाला लौटते समय रात करीब 11 बजे अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव नौशहरा पन्नू के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहै कि उनके वाहन के आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रॉली से लकड़ी करीब दो फीट बाहर निकली हुई थी। कार चालक ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने रास्ता नहीं दिया। इसके परिणामस्वरूप कार लकड़ी से भरी ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के दौरान कार की अगली सीट पर बैठे सिपाही हरजिंदर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पिछली सीट पर बैठे सुखबीर सिंह को मामूली चोटें आईं, जिन्हें सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है। ट्राली के पीछे कोई रिफलेक्टर भी नहीं थी शिकायतकर्ता सच्चर सिंह के अनुसार, ट्रॉली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर या लाइट नहीं लगी थी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रॉली का हुक हटाकर ट्रैक्टर भगा ले गया और ट्रॉली को मौके पर ही छोड़ दिया। पुलिस पोस्ट नौशहरा पन्नुआं के इंचार्ज सलविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सरहाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *