1984 के शहीदों और खालड़ा की याद में अरदास: हरिके पत्तन में आज होगा बड़ा समागम, श्री अकाल तख्त साहिब के आह्वान पर जुटेगी संगत – Amritsar News

1984 के शहीदों और खालड़ा की याद में अरदास:  हरिके पत्तन में आज होगा बड़ा समागम, श्री अकाल तख्त साहिब के आह्वान पर जुटेगी संगत – Amritsar News



1984 के शहीदों और खालड़ा की याद में अरदास।

पंजाब में आज 14 जुलाई को हरिके पत्तन में वर्ष 1984 और उसके बाद के दौर में मारे गए लोगों की याद में विशेष अरदास समागम आयोजित किया जाएगा। यह समागम मानवाधिकार कार्यकर्ता भाई जसवंत सिंह खालड़ा की स्मृति और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर

.

श्री अकाल तख्त साहिब के आह्वान पर आयोजित होने वाला यह समागम शाम 6 बजे हरिके पत्तन में दरिया किनारे स्थित गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक होगा।

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज करेंगे अगुवाई

समागम की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज करेंगे। कार्यक्रम में 1984 और उसके बाद के दौर से प्रभावित परिवारों, भाई जसवंत सिंह खालड़ा के परिजनों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, विभिन्न पंथक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान शहीदों की याद में अरदास की जाएगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को दोहराया जाएगा।

इंसाफ की आवाज बुलंद करेगा समागम

आयोजकों का कहना है कि यह समागम केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों को याद करने और न्याय की मांग को मजबूत करने का प्रयास है, जिन्होंने पंजाब के कठिन दौर में अपनी जान गंवाई। कार्यक्रम के दौरान पंथक प्रतिनिधि संगत को संबोधित भी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *