होशियारपुर में नहर में डूबा 17 साल का युवक: दोस्तों के साथ नहाने गया था, मेला देखने निकले लड़के ने देखा – dasuya News

होशियारपुर में नहर में डूबा 17 साल का युवक:  दोस्तों के साथ नहाने गया था, मेला देखने निकले लड़के ने देखा – dasuya News




होशियारपुर के हलका मुकेरियां में एक नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर शाम कस्बा हाजीपुर-मानसार रोड स्थित गांव खुंडा में हुई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान गांव कोलियां 418, थाना मुकेरियां निवासी लव (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना हाजीपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथियों सहित मेला देखने जा रहे थे मृतक के गांव के लड़के अक्षदीप ने बताया कि वे अपने साथियों सहित मेला देखने जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का नहर के किनारे पड़ा हुआ था और उसके आसपास लोग खड़े थे। उन्होंने बताया कि जब करीब जाकर देखा तो पता चला कि वह लड़का उन्हीं के गांव का था। मुकेरियां की मोर्चरी में रखवा दिया शव राहगीरों की मदद से वे उसे हाजीपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल मुकेरियां की मोर्चरी में रखवा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *