हिसार में चेंजिंग रूम में युवती ने पकड़ा हिडन कैमरा: स्टूडियो की दीवार में छेद कर छुपाया; बोली-फोटोशूट को बुलाया था; कई निजी तस्वीरें रिकॉर्ड की – Hisar News

हिसार में चेंजिंग रूम में युवती ने पकड़ा हिडन कैमरा:  स्टूडियो की दीवार में छेद कर छुपाया; बोली-फोटोशूट को बुलाया था; कई निजी तस्वीरें रिकॉर्ड की – Hisar News




हिसार के निरंकारी रोड स्थित फोटो मैजिक स्टूडियो में बने चेंजिंग रूम के अंदर एक रिकॉर्डिंग हिडन कैमरा बरामद हुआ। स्टूडियो में फोटो शूट के लिए पहुंची एक युवती की नजर जब इस संदिग्ध डिवाइस पर पड़ी, तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह फोटो शूट के लिए अपनी ड्रेस लेकर स्टूडियो आई थी। उसने चेंजिंग रूम में जाकर कपड़े ट्राई किए। इसके बाद स्टूडियो संचालक प्रतीक ने उसे अपनी तरफ से एक ड्रेस दी और कहा कि इसे पहनने पर तस्वीरें ज्यादा अच्छी आएंगी। युवती जब तीसरी बार ड्रेस चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम में गई, तो उसे कार्ड बोर्ड की दीवार में कुछ संदिग्ध हलचल या वस्तु दिखाई दी। उसने तुरंत अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, जिससे दीवार के पीछे छुपाया गया कैमरा साफ नजर आ गया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही छापा मारा और कैमरा जब्त किया। इसके बाद स्टूडियो संचालक को गिरफ्तार कर लिया। फोटो स्टूडियो में लगे कैमरे के PHOTOS… जानिए पुलिस को दी शिकायत में युवती ने क्या कहा… इंस्टाग्राम के जरिए युवती को फोटोशूट के लिए बुलाया था युवती बोली- ‘निजी तस्वीरें-वीडियो तुरंत डिलीट हों’ पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि कमरे में छिपे कैमरों के जरिए रिकॉर्ड की गई उसकी सभी निजी तस्वीरें और वीडियो तुरंत बरामद कर उन्हें डिलीट कराया जाए। उसका कहना है कि इन रिकॉर्डिंग्स के लीक होने या किसी गलत इस्तेमाल से उसकी निजता और सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। पुलिस बोली- केस दर्ज, जांच ASI को सौंपी गई एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि अर्बन एस्टेट चौकी की लेडी हेड कांस्टेबल सोनिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत और बरामद कैमरों के आधार पर आरोपी प्रतीक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की आगे की जांच एएसआई जीवन सिंह को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *