हिमाचल के किन्नौर में भारी ओलावृष्टि: अन्य जगह खिली धूप; आज 7 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; 20 के बाद मानसून की एंट्री – Shimla News

हिमाचल के किन्नौर में भारी ओलावृष्टि:  अन्य जगह खिली धूप; आज 7 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; 20 के बाद मानसून की एंट्री – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के कई क्षेत्रों में आज सुबह भारी ओलावृष्टि हुई। सुबह करीब 5:30 बजे शिगारचा पंचायत के हुरुवा, शिगारचा और डब्लिंग गांवों में 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे सेब समेत अन्य फसलें तबाह हो गई। वहीं राज्य के अन्य भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने आज भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए आंधी और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD की मानें तो राज्य के अधिकांश भागों में अगले छह दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 जून के बाद कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। राज्य में सामान्य तौर पर मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। इस बार भी मानसून के निर्धारित समय के आसपास पहुंचने के संकेत हैं। बारिश से तापमान में आएगी गिरावट IMD के अनुसार- बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। हालांकि, रविवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के कारण औसत अधिकतम तापमान 6.2॰C का उछाल दर्ज किया गया है। हमीरपुर के नेरी का पारा बीते 24 घंटे में 11.2॰C की बढ़ोतरी के बाद 35.5॰C, कांगड़ा का 9.3॰C के उछाल के बाद 32.2॰C, भुंतर का 9.2॰C के उछाल के बाद 32.2॰C और मनाली का 8.7॰C की बढ़ेतरी के बाद 25.2॰C पहुंच गया। आज इसमें हल्की गिरावट हो सकती है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना हुआ मौसम हालिया बारिश के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य के मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 25.6॰C, मनाली का 25.2॰C, कुफरी का 19.3॰C और नारकंडा का 18.0॰C सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आई ठंडक से टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है और ठंडी हवाओं के बीच लोग प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *