हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी: भरमौर में 20 भेड़-बकरियां नाले में बही, आज भारी ओलावृष्टि का अलर्ट; 17 जून तक बरसेंगे बादल – Shimla News

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:  भरमौर में 20 भेड़-बकरियां नाले में बही, आज भारी ओलावृष्टि का अलर्ट; 17 जून तक बरसेंगे बादल – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती रात ताजा बर्फबारी और अन्य भागों में बारिश हुई। शिमला समेत कई जगह तेज तूफान भी चला। भरमौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों ने फिर से बर्फ गिरी। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं चंबा के भरमौर में बीती शाम को तेज बारिश के बाद रजेरा के गढ़ नाला में बाढ़ आ गई। इसमें 20 भेड़-बकरियां बह गई। इससे पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। राज्य के अलग अलग भागों में पेड़ गिरने, मलबे में गाड़ियां दबने की घटनाएं भी पेश आई। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। तीन से चार डिग्री गिरेगा तापमान IMD के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन भी बारिश जारी रहेगी। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। राज्य में 17 जून तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। 13 से 15 जून तक भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। ऊना को छोड़कर सभी शहरों का तापमान गिरा बीते 24 घंटे के दौरान भी ऊना को छोड़कर अन्य सभी शहरों का अधिकतम तापमान कम हुआ है। लाहौल स्पीति के केलांग के तापमान में गुरुवार को सबसे ज्यादा 3.7 डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम पारा 20.2 डिग्री, नाहन का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 32.8 डिग्री, कांगड़ा का 1.5 डिग्री कम होने के बाद 37.0 डिग्री और मंडी का 1.3 गिरने के बाद 37.2 डिग्री गया है। शिमला-मनाली का मौसम हुआ सुहावना समर टूरिस्ट सीजन के बीच पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे देशभर से पहाड़ो पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। राज्य के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 28, मनाली का 27.5, कुफरी 22.2 और नारकंडा का 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *