संगरूर में खाली घर में चोरी: 70 हजार रुपए कैश और चांदी के गहने लेकर चोर उड़े, 2 लोगों पर केस दर्ज – Barnala News
संगरूर जिले के मूनक क्षेत्र में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच पूरी होने के बाद दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर घर का ताला तोड़कर 70,500 रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता रोहित पुत्र सतीश कुमार, निवासी वार्ड नंबर-5, मूनक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 29 जून 2026 की सुबह वह अपने काम पर गए थे। उनकी माता घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अपने मायके जाखल चली गई थीं। शाम करीब 7 बजे जब रोहित घर लौटे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। पीड़ित बोला- हजारों रुपए की कैश गायब घर के स्टोर रूम में पहुंचने पर रोहित ने देखा कि वहां रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। स्टोर में रखी अलमारी की तलाशी लेने पर उसमें से लगभग 70,500 रुपये की नकदी, चांदी की एक जोड़ी झांझर, एक चांदी की चेन, पैरों में पहनने वाली चांदी की चुटकियां और चांदी के दो छापे गायब मिले। प्रारंभ में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने अब जसनदीप सिंह उर्फ मीका निवासी गांव गागा और जग्गू निवासी फतेहगढ़, लहरा को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही, चोरी हुए नकद और चांदी के आभूषणों की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
Source link

